Viral Video : डेड बॉडी से चुरा ली सोने की बालियां, वार्ड बॉय की हरकत सीसीटीवी में कैद

Ward boy steals Gold Earrings CCTV (वीडियो से ली गई तस्वीर)
Viral Video : अस्पताल में मृत महिला के कानों से सोने की बालियां निकालने के आरोपी वार्ड ब्वॉय को पुलिस ने गि���फ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
Viral Video : यूपी के मुजफ्फरनगर से सटे शामली से एक शर्मनाक खबर सामने आई. यहां के जिला सरकारी अस्पताल में मृत एक महिला के कानों से सोने की बालियां निकालने का आरोप वार्ड ब्वॉय पर लगा. इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया. शामली के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मोरये ने बताया कि आरोपी की पहचान वार्ड ब्वॉय विजय के तौर पर हुई है. उसके पास से चोरी की गई सोने की बालियां भी बरामद की गयी हैं.
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर किशोर आहूजा ने बताया कि सचिन कुमार नामक व्यक्ति की 26 साल की पत्नी श्वेता की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था. आहूजा ने बताया, ”जब पुलिस ने शव को सील करना शुरू किया तो महिला की सोने की बालियां गायब थीं. उसके परिवार के सदस्यों ने शिकायत की तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वार्ड ब्वॉय विजय को शव के कानों से बालियां निकालते हुए देखा गया.”
இளம்பெண் சடலத்திலிருந்து
— நியூஸ் நிஜம் (@Newsnijam2) April 20, 2025
நகையை திருடிய வார்டு பாய்..!
உத்தரப் பிரதேசத்தில், அரசு மருத்துவமனையில் பெண்ணின் சடலத்தில் இருந்த தங்க கம்மல்களை வார்டு பாய் ஒருவர் திருடிய வீடியோ வைரலாகிறது.#ViralVideo |#Uttarpradesh | #WardBoy |#GovernmentHospital |#Newsnijam | #நியூஸ்நிஜம் | pic.twitter.com/UunJtiKgxv
इमरजेंसी वार्ड से भाग गया वार्ड ब्वॉय
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें आरोपी वार्ड ब्वॉय को यह हरकत करते हुए देखा गया है. मृतका के पति सचिन कुमार सहित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने मामले को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया. आरोपी वार्ड ब्वॉय पहले तो इमरजेंसी वार्ड से भाग गया था लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










