Viral Video : घर में घुसा बाढ़ का पानी तो चढ़ाया दूध, यूपी पुलिसकर्मी की भक्ति देख लोग हैरान

Updated:
विज्ञापन
Prayagraj policeman viral video

Prayagraj policeman viral video

Viral Video : पुलिस अधिकारी चंद्रदीप निषाद वीडियो में “जय गंगा मैया की” का जयकारा लगाते हुए बाढ़ के पानी पर दूध चढ़ाते और गुलाब की पंखुड़ियां छिड़कते नजर आ रहे हैं. देखें आखिर क्यों ये वीडियो हो रहा है वायरल.

विज्ञापन

Viral Video : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक पुलिस अधिकारी नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह अपने घर में घुसे बाढ़ के पानी को भगवान का “आशीर्वाद” मानकर उसकी पूजा करते दिख रहे हैं. यह अनोखा भक्ति भाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. पुलिस अधिकारी चंद्रदीप निषाद ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं. वीडियो में वे अपने घर के अंदर और बाहर भरे पानी को गंगा नदी का पवित्र रूप मानकर पूजन करते नजर आ रहे हैं. वह इस जल को ईश्वरीय रूप में देखकर श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं. देखें वीडियो.

पानी पर दूध चढ़ाते और गुलाब की पंखुड़ियां डालते दिखे पुलिस अधिकारी

इन वीडियो पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर ने मुश्किल हालात में भी अधिकारी की आस्था और हास्यभाव की तारीफ की, तो कुछ ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ती बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताई और सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए. वर्दी में नजर आ रहे चंद्रदीप निषाद वीडियो में बाढ़ के पानी पर दूध चढ़ाते और गुलाब की पंखुड़ियां डालते दिख रहे हैं, साथ ही वे “जय गंगा मैया की” का जयकारा लगाते हैं.

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “आज ड्यूटी पर जाते समय गंगा मैया स्वयं हमारे घर पधारीं. दरवाजे पर माँ गंगा की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. जय गंगा मैया.” एक अन्य वीडियो में चंद्रदीप निषाद के घर के अंदर बाढ़ का पानी कमर से ऊपर तक भरा हुआ नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : तेंदुआ बछड़े पर झपटा, मारने ही वाला था कि गाय दौड़ी उस ओर, देखें फिर क्या हुआ

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola