Viral Video : बच्चों की उठा-पटक से मां भालू हुई परेशान, सिखाया ऐसा सबक कि हंसकर लोटपोट हुए लोग

Viral Video two baby bear fight with each other mother stop them
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों दो भालू के बच्चों की लड़ाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों बच्चे आपस में उधम मचा रहे हैं, वहीं उनकी मां दोनों को एक-दूसरे से छुड़ाने की कोशिश कर रही है. देखिए इस वायरल वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दो भालू के बच्चे आपस में लड़ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे को कभी पैरों से मारते हैं, ते कभी जमीन पर गिराकर एक-दूसरे पर चढ़कर बैठ जाते हैं. यह नजारा उनकी मां दूर से खड़ी होकर देख रही होती है. मादा भालू को देखकर लगता है कि शायद वह रोजाना दोनों को इसी तरह उधम मचाते हुए देखती है, इसलिए वह कोई जल्दबाजी नहीं करती है.
वह धीरे-धीरे आराम से उनके पास जाती है और अपने सिर की मदद से दोनों को एक-दूसरे से अलग करने की कोशिश करती है. लेकिन बच्चे मानने का नाम नहीं लेते हैं, वे बार-बार कूदते हुए आते हैं और फिर से मारपीट शुरू कर देते हैं. अंत में उनकी मां परेशान हो जाती है और पकड़-पकड़ कर दोनों को एक-दूसरे से दूर लेकर जाती है और जमीन पर लेटा देती है. सोशल मीडिया पर लोगों को नन्हें बच्चों की शरारत से परेशान मां का वीडियो खूब पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़े: Viral Video: ट्रक का पहिया हुआ पंचर, तो आदमी ने निकाला अनोखा जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










