ट्रक का पहिया हुआ पंचर, तो आदमी ने निकाला अनोखा जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

Viral Video truck running on skates board
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखे जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रक को स्केटबोर्ड की मदद से सड़क से लेकर जाया जा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. आप भी देखिए इस वीडियो को.
Viral Video:सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें में नजर आ रहा है कि ट्रक को स्केटबोर्ड की मदद से खींचकर ले जाया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दिन का समय है, सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं. तभी एक ट्रक उस सड़क से गुजरती है. देखने में तो वह एक साधारण ट्रक की तरह लगता है, लेकिन हैरानी तब होती है जब लोगों की नजर उसके पहिये पर जाती है. दरअसल, व्यक्ति ट्रक को स्केटबोर्ड की मदद से चला रहा है. स्केटबोर्ड पर आमतौर पर लोग चढ़कर घूमते हैं. इसके के नीचे 4 छोटे पहिये लगे होते हैं, जिसकी मदद से लोग उस पर चढ़कर एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं. लेकिन शायद ही कभी किसी ने इसका इस्तेमाल इस तरह से किया होगा.
बताया जा रहा है कि सड़क से जाते वक्त ट्रक का पहिए पंचर गया था, जिससे ट्रक रास्ते में ही रुक जाती है. इसके बाद ट्रक चला रहे लोग इस अनोखे जुगाड़ का सहारा लेते हैं और ट्रक को स्केटबोर्ड की मदद से लेकर जाने लगता हैं.
यह भी पढ़े: Shefali Jariwala Death : शेफाली जरीवाला की मौत इसी बिल्डिंग में हुई, वीडियो आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










