Shefali Jariwala Death : शेफाली जरीवाला की मौत इसी बिल्डिंग में हुई, वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन
Shefali Jariwala Death

Shefali Jariwala Death

Shefali Jariwala Death : अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन से फैंस और मनोरंजन जगत में गहरा शोक है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसी बीच धेरी के लोखंडवाला में उनके आवास के बाहर का वीडियो सामने आया है. देखें ये वीडियो.

विज्ञापन

Shefali Jariwala Death : मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि अभिनेत्री-मॉडल शेफाली जरीवाला की 42 साल की उम्र में मौत हो गई है. उनको मुंबई के बेलव्यू अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उनके पति पराग त्यागी को पैपराजी ने अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा. इस बीच एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो उस बिल्डिंग का है जहां शेफाली को दिल का दौरा पड़ा था. अंधेरी के लोखंडवाला में उनके आवास के बाहर का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी किया. देखें वीडियो.

कूपर अस्पताल में  हो रहा है पोस्टमार्टम

कूपर अस्पताल में अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, उनका शव अंधेरी स्थित उनके आवास पर मिला शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल भेजा गया है. देर रात खबर आई कि शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. सुबह–सुबह फोरेंसिक टीम उनके घर पहुंची.

‘कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं थीं शेफाली

‘‘कांटा लगा’’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की शुक्रवार रात मौत हुई. यह खबर सुनकर  उनके फैन सदमे में हैं. जरीवाला को उनके पति, अभिनेता पराग त्यागी ने मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘उन्हें रात करीब 11:15 बजे अस्पताल लाया गया. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.’’ मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शेफाली की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, हालांकि परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें : Shefali Jariwala Husband Video: शेफाली की मौत के बाद पति पराग का पहला वीडियो आया सामने, फूट-फूटकर रोते दिखे

शेफाली 2002 में ‘‘कांटा लगा’’ गाने से लोकप्रिय हुई थीं, जो 1972 की फिल्म ‘समाधि’ के लता मंगेशकर के एक पुराने गीत का रीमिक्स था.

‘‘बिग बॉस 13’’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की शेफाली ने

शेफाली ने अपने पति के साथ डांस शो ‘‘नच बलिए’’ और बाद में ‘‘बिग बॉस 13’’ जैसे रियलिटी शो में भाग लेकर लोकप्रियता हासिल की थी. शेफाली की अचानक मौत पर कई हस्तियों ने दुख जताया है. गायक मीका सिंह ने कहा कि वह अपनी सबसे प्यारी दोस्त जरीवाला की मृत्यु की खबर सुनकर हैरान हैं. सिंह ने लिखा, ‘‘मैं बहुत सदमे में हूं, दुखी हूं और मेरा दिल भारी है… हमारी प्यारी स्टार और मेरी सबसे प्रिय दोस्त शेफाली जरीवाला हमें छोड़कर चली गई हैं. अब भी यकीन नहीं हो रहा है. आपको हमेशा आपकी शालीनता, मुस्कुराहट और जिंदादिली के लिए याद किया जाएगा… ओम शांति..’’

अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने लिखा, ‘‘मैं यह खबर सुनकर लगे सदमे से उबर नहीं पा रही हूं… मेरा दिल टूट गया है.’’ अभिनेता अली गोनी ने लिखा, ‘‘आपकी आत्मा को शांति मिले शेफाली.’’

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola