Viral video: 12 साल बाद रिटायर हुई 'तारा', तेलंगाना पुलिस ने स्‍निफर डॉग को दी बेहतरी विदाई

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Jun 2024 3:36 PM

विज्ञापन

sniffer dog

Viral video: तेलंगाना से एक बेहतरीन वीडियो सामने आया है. जिसमें पुलिस अधिकारी एक स्निफर डॉग को शानदार विदाई देते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

Viral video: सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह स्निफर डॉग जगीलम तारा का है. तारा को माला पहनाकर और शॉल उढाकर बेहतरीन विदाई दी गई. इस दौरान उसकी सेवाओं को याद किया गया और उसके नाम के जयकारे भी लगाए गए.

विस्फोटकों का पता लगाने में माहिर थी तारा

तेलंगाना पुलिस सेवा में अपने सेवा देने वाली स्निफर डॉग तारा में एक बड़ी खास बात थी. वो विस्फोटकों का पता लगाने में माहिर थी. पुलिस अधिकारियों ने खोजी कुत्ते जगीलम तारा को मंगलवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में जिला पुलिस मुख्यालय में भावभीनी सेवानिवृत्ति दी गई. 12 साल की अनुकरणीय सेवा के बाद तारा की विदाई एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

तारा को शॉल भी ओढ़ाई गई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप में तारा को माला पहनाई जाती है और उसके बाद उसे शॉल ओढ़ाई जाती है और पुलिस टीम तालियां बजाती है. इस समारोह में आदिलाबाद के पुलिस अधीक्षक गौश आलम भी मौजूद थे.

एक दशक से ज्यादा समय तक तारा ने आदिलाबाद डॉग स्क्वॉड में दी सेवा

तारा अपनी वफादारी और कुशलता के लिए जानी जाती है. तारा लैब्राडोर रिट्रीवर परिवार से ताल्लुक रखती है. उसने एक दशक से ज्यादा समय तक आदिलाबाद के डॉग स्क्वॉड में अपनी सेवाएं दी.

Also Read: NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक का झारखंड कनेक्शन, बिहार ईओयू ने देवघर से लिया 6 को हिरासत में

Also Read: Medical Visa: बांग्लादेशी नागरिकों के लिए भारत शुरू करेगा ई-मेडिकल वीजा, पीएम मोदी और हसीना के बीच हुए कई समझौते

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola