ePaper

Viral Video: विशालकाय अजगर से खेल रहा था छोटा बच्चा, अचानक पहुंच गया मुंह के पास, आगे जो हुआ वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Updated at : 10 Jul 2025 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
child playing with giant python

child playing with giant python

Viral Video: सांप का नाम लेने से ही कई लोग डर से कांप उठते हैं. अगर विशालकाय अजगर सामने आ जाए तो लोगों की सांसें थम जाएगीं. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आप देखेंगे, तो अपने आंखों पर विश्वास ही नहीं होगा. वीडियो काफी डरावना है. तो आइये आपको पूरी कहानी बताते हैं.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा बच्चा विशालकाय अजगर की सवारी करता दिख रहा है. मोटा-ताजा और विशाल अजगर के ऊपर बैठकर बच्चा पूरा आनंद ले रहा है. सांप आगे बढ़ता है तो बच्चा भी उसके ऊपर बैठकर आगे बढ़ता दिख रहा है. कुछ देर बाद बच्चा अजगर के ऊपर लेट जाता है और फिर नीचे गिर जाता है. अजगर आगे बढ़ जाता है. लेकिन अचानक वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा अजगर के मुंह के पास चला जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे ने बिना डरे अजगर के मुंह को अपने दोनों हाथों से पकड़ लिया है. कुछ देर पकड़े रखने के बाद सांप के मुंह को छोड़ देता है. बच्चा सांप के साथ ऐसे खेलता दिख रहा है, जैसे वो कोई खिलौना हो. मजे की बात है कि इस पूरी घटना को कोई अपने कैमरे में कैद कर रहा था. उसे बच्चे की कोई चिंता नहीं हुई.

वीडियो देख डर गए लोग

अजगर के साथ खेलते हुए बच्चे के वीडियो को 4_motivation नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने पेज पर शेयर किया. वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है. कुछ यूजर वीडियो देखने के बाद बच्चे को लेकर चिंता जताई, तो कुछ लोगों ने वीडियो बना रहे शख्स पर गुस्सा निकाला. यूजर ने लिखा, वीडियो के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola