Viral Video: अजगर के साथ ले रहा था सेल्फी, दे दिया Love बाइट, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

selfie with python
Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय जल्द से जल्द वायरल होने की होड़ मची हुई है. इसके लिए लोग खतरों से भी खेलना नहीं छोड़ते. हालांकि इस चक्कर में कई बार मुश्किलों में भी पड़ जाते हैं. ऐसा ही एक खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सेल्फी के चक्कर में शख्स को लेने के देने पड़ गए.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक व्यक्ति अपने हाथ पर अजगर को पकड़ रखा है. उसे देखने के लिए वहां पर भारी भीड़ जुटी हुई है. तभी अचानक से एक बंदा वहां पहुंचता है और सेल्फी के लिए अपना मोबाइल फोन निकालता है. सेल्फी लेने ही वाला था, लेकिन यह बात अजगर को शायद पसंद नहीं आई. अजगर ने शख्स पर हमला बोल दिया. वीडियो में आप देख सकते हैं, सेल्फी ले रहे युवक को अजगर ने काट लिया. हालांकि युवक जल्दी से दूर चला जाता है और सांप को पकड़ने वाले शख्स ने स्थिति को फौरन संभाल लिया.
“जानवर खिलौने नहीं”
अजगर वाले वीडियो को streetdogsofbombay नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया और कमेंट्स भी किया है. वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने अपने पोस्ट में शानदार बात लिखी है. यूजर ने लिखा, “जानवर खिलौने नहीं हैं. वे हमारे मनोरंजन के लिए नहीं हैं. चंद लाइक्स के लिए चालाकी या बहादुरी दिखाने की कोशिश करना जानवर और आपको, दोनों को खतरे में डाल सकता है. वन्यजीवों का सम्मान करें.” वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. कई यूजर ने तो शख्स की मूर्खता पर गुस्सा भी दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










