Viral Video: ‘तेरा ध्यान किधर है, असली टैलेंट इधर है…’ पत्थर बजाकर बच्चे ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, वायरल राजू को छोड़ा पीछे

child playing stones
Viral Video: सोशल मीडिया ने कई लोगों को हीरो बनाया है. वैसे-वैसे लोगों को दुनिया भर में फेमस किया है, जो चंद पैसों के लिए दर-दर की ठोकरें खाते थे. शायद आपने रानू मंडल, काचा बादाम गाने से फेमस हुए फेरी वाले या फिर कुंभ की मोनालिसा को अब तक नहीं भूला होगा. सोशल मीडिया ने इन सभी गुमनाम कलाकारों को दुनिया भर में फेमस किया. इस समय राजू कलाकार की चर्चा तेजी से हो रही है, लेकिन अब राजू को भी चुनौती देने के लिए एक बच्चे की एंट्री हो गई है. सोशल मीडिया में पत्थर से शानदार बाजा बजाने वाला बच्चा तेजी से वायरल हो रहा है. उसकी कलाकारी को देखकर लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक बच्चा तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बच्चे को आप पत्थर से शानदार धुन निकालते हुए देख सकते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं, बच्चे के हाथ में दो पत्थर के टुकड़े हैं, जिसे वो गाना गाकर बजा रहा है. उसे गाते और बजाते हुए देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो कोई सधा हुआ कलाकार है. उसके अंदर सुरों के देवता का निवास है. पत्थर बजाते बच्चे को लोग राजू से भी बड़ा कलाकार बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर उसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
राजू कलाकार तो गलती से वायरल हो गया
— Rupali Gautam (@Rupali_Gautam19) July 16, 2025
असली टैलेंट तो इधर है
इस बच्चे की तरह कोई नहीं बजा पाएगा pic.twitter.com/v2WHuz40LR
सोशल मीडिया पर बच्चे ने लगाई आग
पत्थर बजाते हुए बच्चे ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है. उसकी कलाकारी की जमकर तारीफ हो रही है. बच्चे के वीडियो को Rupali Gautam नाम की एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो के साथ उसने लिखा, “राजू कलाकार तो गलती से वायरल हो गया, असली टैलेंट तो इधर है. इस बच्चे की तरह कोई नहीं बजा पाएगा.” 18 सेकंड के वीडियो को अब तक 81.3 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. जबकि सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा, “सही कहा! राजू कलाकार ट्रेंड हो सकता है, लेकिन असली सुर और ताल तो इस बच्चे के हाथों में है. ये है रियल टैलेंट, जो दिल से बजाता है, शोहरत अपने आप पीछे दौड़ेगी!” एक यूजर ने लिखा, “हर कोई सोशल मीडिया पर पत्थर बजा रहा है. सोशल मीडिया न जाने क्या क्या करवाएगी.”
कौन है राजू कलाकार?
राजू कलाकार की इस समय जमकर चर्चा हो रही है. वह भी पत्थर को बजाकर फेमस हुआ. उसकी कलाकारी को देखकर फेमस सिंगर सोनू निगम भी उसके फैन हो गए हैं. राजू गुजरात के बड़ौदा में रहते हैं, लेकिन वो मूल रूप से राजस्थान के नागौर के रहने वाले हैं. राजू सोशल मीडिया में पत्थर बजाकर इतने फेमस हुए कि सोनू निगम ने उन्हें अपने पास बुला लिया. राजू अब सोनू निगम के म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










