Viral Video : 70 साल की महिला ने झट से पकड़ा सांप, गले में लपेटा

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Rat Snake

Viral Video Rat Snake

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें बुजुर्ग महिला सांप के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए करतब दिखाती नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बिना डरे सांप को सबके सामने अपने गले में डाल लेती है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : महाराष्ट्र के पुणे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह एक विशाल सांप को नंगे हाथों से पकड़े नजर आ रही है. घटना वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड की, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला ने यह करतब जहरीले न होने वाले सांप के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बिना डरे सांप को सबके सामने अपने गले में डाल लेती है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

हर सांप खतरनाक नहीं होता

पुणे के मुलशी तालुका स्थित कसार आंबोली गांव की रहने वाली शकुंतला सुतार नाम की महिला ने अद्भुत साहस दिखाया. जब एक धामन उनके घर में घुस आया, तो उन्होंने हिम्मत और सूझबूझ के साथ उसे नंगे हाथों से पकड़ लिया. डरने या मदद के लिए चिल्लाने के बजाय, महिला ने बिल्कुल भी घबराहट नहीं दिखाई.  बिना कोई अफरा-तफरी मचाए उन्होंने सांप को खुद ही शांतिपूर्वक पकड़ लिया. इस रोमांचक लेकिन सच्ची घटना को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए, कई लोग डर भी गए. हालांकि शकुंतला सुतार शांत रहीं और इस मौके का इस्तेमाल लोगों को यह समझाने में किया कि हर सांप खतरनाक नहीं होता.

यह भी पढ़ें : Viral Video : तेंदुआ घर की दीवार फांदकर अंदर आया, कुछ ही सेकंड में कुत्ते को उठा ले गया

शकुंतला सुतार ने बताया कि सांप देखकर घबराने की जरूरत नहीं है. हर सांप जहरीला नहीं होता. धमन (चूहा सांप) इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि खेतों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह चूहे और कीट खाता है. डर और अंधविश्वास में सांप मारना गलत है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola