Viral Video: बंदर और आदमी की बॉन्डिंग देख खुश हो जाएगा मन, जिगरी दोस्ती का वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स मोबाइल फोन ऑपरेट कर रहा है. उसके बगल में ही एक बंदर कुर्सी पर बैठा हुआ है. तभी बंदर उस शख्स के कान में कुछ फुसफुसाता है. बंदर की बात फोन देख रहा शख्स काफी ध्यान से सुनता है. साथ ही बंदर के कान में कुछ फुसफुसाता है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आदमी और बंदर के बीच गजब की बॉन्डिंग दिखाई दे रही है.  वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया है. दोनों की अनोखी दोस्ती इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है. कई यूजर्स ने इस जिगरी दोस्ती की खूब सराहना की है.

जिगरी दोस्ती का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स मोबाइल फोन ऑपरेट कर रहा है. उसके बगल में ही एक बंदर कुर्सी पर बैठा हुआ है. तभी बंदर उस शख्स के कान में कुछ फुसफुसाता है. बंदर की बात फोन देख रहा शख्स काफी ध्यान से सुनता है. साथ ही बंदर के कान में कुछ फुसफुसाता है. बंदर भी उसकी बात को बड़े गौर से सुनता है. वीडियो देखने से लग रहा है कि बंदर और शख्स की यारी बहुत गहरी है. दोनों एक दूसरे की बात को अच्छे से समझते हैं.

दिल को छू लेगा वीडियो

इस वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है. यह लोगों के दिलों को छू रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @kamleshksingh के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को 25 जून को ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. हालांकि अभी भी यह ट्रेंड में बना हुआ है. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola