Viral Video: बाल-बाल बची जान, मौत के मुंह से जिंदा निकल आई मछली, वायरल हो रहा वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Bird and Fish

डार्टर स्नेक बर्ड के मुंह से बच निकली मछली

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में दिख रहा है कि एक डार्टर स्नेक बर्ड के मुंह में मछली फंसी हुई है. मछली को सीधा कर निगलने के लिए पक्षी उसे हवा में उछालता है. लेकिन  एक बार फिर मछली उसके मुंह में सीधी नहीं आ पाई, पक्षी ने फिर कोशिश की लेकिन इस बार मछली स्नेक बर्ड से मुंह से फिसल जाती है.

विज्ञापन

Viral Video: जाको राखे साईंया मार सके न कोई… अगर ईश्वर किसी को बचा रहा है तो संसार में कोई उसे मार नहीं सकता है. सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो ने इस कहावत को सच कर दिखाया है. वीडियो में दिख रहा है कि एक मछली किसी तरह मौत के मुंह से जिंदा बच निकली, कई बार उसे मारने की कोशिश हुई लेकिन मौत एक बार भी कामयाब नहीं हो पाई. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मौत के मुंह से जिंदा बची मछली

वीडियो में दिख रहा है कि एक डार्टर स्नेक बर्ड के मुंह में मछली फंसी हुई है. मछली को सीधा कर निगलने के लिए पक्षी उसे हवा में उछालता है. लेकिन  एक बार फिर मछली उसके मुंह में सीधी नहीं आ पाई, पक्षी ने फिर कोशिश की लेकिन इस बार मछली स्नेक बर्ड से मुंह से फिसलकर नीचे की तरफ गिरने लगती है. हाथ आए शिकार को फिसलता देख पक्षी बार-बार उसे पकड़ने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है. लेकिन एक बार भी वो कामयाब नहीं हो पाया. अंत में मछली पानी के अंदर आ गई. मौत के मुंह से मछली किसी तरह जिंदा बच सकी.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो तेसी से वायरल हो रहा है. अब तक इस 1 लाख 80 हजार से ज्यादा यूजर्स ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो का लाइक और शेयर किया है. कई यूजर्स ने वीडियो को देखकर इस कमेंट भी किया है.  एक यूजर ने लिखा ‘मछली बहुत फिसलने वाली होगी.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘खाने के साथ खिलवाड़ नहीं करनी चाहिए.’ कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर भी अपना रिएक्शन दिया है. 

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola