Viral Video: बंदर से बचने के लिए खिड़की पर चढ़ी बच्ची, फिर जो हुआ वो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

Updated:
विज्ञापन
Viral video monkey snatch biscuit from girl mouth

Viral video monkey snatch biscuit from girl mouth

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो में एक लड़की को मुंह में बिस्किट लेकर खिड़की की ग्रिल से लटकी हुई देखा जा सकता है. तभी एक बंदर दौड़कर आता है और लड़की के मुंह से बिस्किट छीन लेता है. आप भी देखिए इस अजीबोगरीब वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची मुँह में बहुत सारे बिस्किट लेकर खिड़की की ग्रिल से लटक रही है. वहीं, बिस्तर पर एक बंदर बैठा हुआ है, जिसके मुँह में भी कई बिस्किट हैं. वीडियो देखकर साफ समझ आ रहा है कि बच्ची बंदर के डर से खिड़की पर चढ़ गई है. 

बच्ची बंदर को देख ही रही होती है कि पीछे से एक और बंदर दौड़ते हुए आता है और खिड़की पर चढ़ जाता है. वह बंदर बच्ची के मुँह से बिस्किट छीनकर वहाँ से भाग जाता है. बेचारी बच्ची डर के मारे चुपचाप वहीं की वहीं खड़ी रह जाती है. न तो वह चिल्लाती है और न ही बंदर को कुछ कहती है. इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर हंसी से लोटपोट हो रहे हैं. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: महिला के बालों से खेल रहा था गोरिल्ला, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़कर कर दी धुनाई

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola