Viral Video: प्लास्टिक की बोतलों से बनाकर नाव, नदी में करने चले बोटिंग, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

Updated:
विज्ञापन
Viral Video men make boat from plastic bottle

Viral Video men make boat from plastic bottle

Viral Video:सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि 3-4 व्यक्ति मिलकर प्लास्टिक की बोतलों से बनी नाव लेकर बोटिंग करने आए हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि 3-4 आदमी नदी के किनारे खड़े हैं और सभी मिलकर नदी में बोटिंग करने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन इसके लिए वे जिस बोट का इस्तेमाल करने वाले हैं, उसे शायद ही किसी ने अपनी जिंदगी में देखा और सफर किया होगा.

वीडियो में नजर आ रहा है कि उन्होंने मिलकर प्लास्टिक की बोतलों से बोट बनाया है, जो कि देखने में हूबहू एक लकड़ी के नाव की तरह लग रहा है. उनका यह नाव पानी में चलेगा या नहीं, इसकी जांच करने से पहले सभी मिलकर अपने दोस्त को प्लास्टिक की बोतलों से बना एक सूट पहनाते हैं. इसके बाद पानी में उसे धक्का देकर देखते हैं कि वह कहीं पानी में तो नहीं डूब रहा है. हैरानी की बात तो यह है कि उनका यह प्रयोग सच में काम कर देता है और व्यक्ति पानी के ऊपर तैरने लगता है. इसके बाद वे अपने नाव को पानी में उतारने लगते हैं. इस अनोखे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Free Trade Agreement : कार, कपड़े, व्हिस्की भारत में होंगे सस्ते, पढ़ लें काम की बात

यह भी पढ़े: Supreme Court: 18 से कम उम्र में यौन संबंध पर सरकार सख्त, सुप्रीम कोर्ट में रखा अपना पक्ष

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola