Viral Video: शेर का पहना कॉस्ट्यूम फिर उसी के साथ करवाया फोटो शूट, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: शेर का पहना कॉस्ट्यूम फिर उसी के साथ करवाया फोटो शूट, वीडियो वायरल

Viral Video man wear lion costume and took line photos

Viral Video: एक आदमी शेर का कॉस्ट्यूम पहनकर शेर के पास उसकी तस्वीरें लेने के लिए गया. देखें यह वायरल वीडियो

विज्ञापन

Viral Video: आपने कभी सोचा है कि आप अपने काम के लिए किस हद तक जा सकते हैं? अगर नहीं, तो इस वीडियो को देखने के बाद जरूर सोचिएगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक फोटोग्राफर शेर की तस्वीरें खींचने के लिए जंगल में गया हुआ है. उसने एक शेर का कॉस्ट्यूम पहन रखा है. वह धीरे-धीरे शेर के पास जाता है, लेकिन हैरानी तो तब होती है जब शेर उसे इतना पास आता देख उस पर हमला नहीं करता, बल्कि उसे अपने समूह का एक सदस्य मानने लगता है. शेर को पता ही नहीं चलता कि शेर के उस मुखोटे के पीछे एक आदमी छुपा हुआ है.

शेर आदमी के साथ खेलने-कूदने लगता है. शेर कभी उस पर कूदता तो कभी उसके पीछे-पीछे दौड़ता. अगर आदमी पेड़ पर चढ़ता तो वह भी पेड़ पर उसके पीछे खेलने के लिए जाता. इसी बीच आदमी उसकी तस्वीरें निकालने की कोशिश करता. वीडियो में कई बार तो आदमी को शेर के चेहरे के एकदम करीब आते हुए भी देखा जा सकता है, लेकिन फिर भी शेर उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाता. शेर और आदमी के बीच की यह साझेदारी का वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @safaris नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: तलाक की खुशी में पत्नी का पुतला बनवाकर पति ने की पार्टी, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola