Viral Video: तलाक की खुशी में पत्नी का पुतला बनवाकर पति ने की पार्टी, वीडियो हुआ वायरल

Updated:
विज्ञापन
divorce party

divorce party

Viral Video: शख्स ने पत्नी से तलाक के बाद उसका पुतला बनवाकर पार्टी की. खूब वायरल हो रहा है वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: क्या आपने कभी सोचा है एक पति अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद कैसे खुशी मनाता है? अगर नहीं, तो यह वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक आदमी अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद उसकी मूर्ति बनवाकर पार्टी कर रहा है. बताया जा रहा है यह मामला हरियाणा का है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर @trolls_official नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का समय है, आदमी ने गले में फूलों की माला पहन रखी है. आदमी के पीछे दीवार पर एक पोस्टर लगा है, जिस पर लिखा है “मनजीत संग कोमल का विवाह दिनांक 30.06.20”. वहीं उसके नीचे तलाक की तारीख 01.08.24 लिखी हुई है. साथ ही पोस्टर में पति-पत्नी की शादी की तस्वीर भी लगी हुई है और सबसे आखिर में “तलाक पार्टी” लिखा हुआ है.

आदमी पूरी खुशी के साथ केक काटकर तलाक का जश्न मनाता है. साथ ही खुद से खुद को केक खिलाता है. उसके बाद वह अपनी पत्नी के पुतले को भी केक खिलाता है. आदमी की खुशी का अंदाजा वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लगता है तलाक में एलिमनी के पैसे नहीं देने पड़े, इसलिए इतनी खुशी मना रहा है.”

यह भी पढ़े: Viral Video:  श्मशान में अनहोनी! जलती चिता से उठे व्यक्ति को देख लोग हुए हैरान

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola