उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर हमला- वोट चुराए जा सकते हैं, लोग नहीं

मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित सभा में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे, फोटो-एक्स
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन की तारीफ की है. उन्होंने इसे बीजेपी के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की शुरुआत बताया है.
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सराहना करते हुए रविवार को कहा कि यह प्रदर्शन बीजेपी के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई की शुरुआत है. उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि वोट चुराए जा सकते हैं, लेकिन लोग नहीं.
युवाओं ने स्वर्णिम अध्याय लिखा
मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि युवाओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन कर एक स्वर्णिम अध्याय लिखा है. उनका यह प्रदर्शन अब राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन बन चुका है. शिवसेना की इस सभा में उनके चचेरे भाई राज ठाकरे भी मौजूद थे. उन्होंने दावा किया कि आज कोई चुनाव नहीं जीता गया है पर देशभक्तों ने अंधभक्तों को हरा दिया है. यह एक बड़े संघर्ष की शुरुआत है. यह लड़ाई भाजपा और भारत के बीच है.
उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहता हूं कि अब देश पर ध्यान देने का समय आ गया है. आपके मंत्री राजनीतिक दलों को तोड़ने में व्यस्त हैं. उनसे कहिए कि वे देश के लिए काम करना शुरू करें.
धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से हटाना पीएम के लिए कितना पीड़ादायक
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से सवाल किया-अपने पसंदीदा धर्मेंद्र को मंत्रिमंडल से हटाना कितना पीड़ादायक था? क्या यह पीड़ा उस पीड़ा से बड़ी थी जो उन छात्रों के परिवारों ने तब सही जब उनके बच्चों ने अपनी जान दी थी? मैं उस दर्द को नहीं भूल सकता और कभी नहीं भूलूंगा. युवाओं से अपना अभियान जारी रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस जागरूकता को फीका मत पड़ने देना. सत्ता में बैठे लोगों के अहंकार को बर्दाश्त मत करना. आपने जनता की ताकत दिखाई है. इस देश को दोबारा किसी को कमजोर मत करने देना.
ये भी पढ़ें : राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, पूछा-छात्रों के खिलाफ बर्बर व्यवहार का दोषी कौन?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










