Viral Video: दोस्त के टकले पर युवक ने काटा केक, मनाया जश्न, वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

Updated:
विज्ञापन
Viral video man cut cake on friends bald head

Viral video man cut cake on friend’s bald head

Viral Video: वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. वीडियो में कई सारे युवकों को मिलकर अपने दोस्त का जन्मदिन मनाते देखा जा सकता है. उनके जश्न मनाने का तरीका इतना अनोखा है कि उन्हें देख लोग हंसकर लोटपोट हो रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video: हर व्यक्ति की आम तौर पर इच्छा होती है कि उसका जन्मदिन खास तरह से मनाया जाए, जिसे वह लंबे समय तक याद रख सके. अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें करते हैं, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में इस व्यक्ति ने जो किया, शायद ही कोई आदमी होगा जिसने अपने जन्मदिन पर ऐसा किया होगा.

वीडियो में नजर आ रहा है कि कई सारे युवक एक गाड़ी को घेरकर खड़े हैं. गाड़ी के ऊपर एक लाल रंग का टीशर्ट पहनकर एक युवक खड़ा है, जिसका जन्मदिन मनाने के लिए उसके सारे दोस्त आए हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी के सामने एक गंजा आदमी खड़ा है, जिसके सिर पर सभी दोस्तों ने मिलकर छोटा सा केक रखा है. जिसे देख सभी बहुत ही हंस रहे हैं. गाड़ी पर खड़ा युवक थोड़ी देर नाचने के बाद हंसते हुए अपने दोस्त के सिर पर रखा केक काटता है और उसे खिलाता है. इसके बाद सारे दोस्त मिलकर फिर से नाचने में लग जाते हैं. सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: आदमी ने शौचालय को बनाया किचन, संडास पर पकाया खाना, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola