Viral Video: आदमी ने शौचालय को बनाया किचन, संडास पर पकाया खाना, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Jul 2025 1:31 PM

विज्ञापन
Viral video man use indian style toilet as stove to cook food
Viral video man use indian style toilet as stove to cook food

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति को शौचालय को चूल्हे की तरह इस्तेमाल कर उसपर खाना बनाते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: आमतौर पर लोग खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर वाले चूल्हे, इंडक्शन, या मिट्टी के चूल्हे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन सब के न होने पर आप किस चीज का इस्तेमाल करेंगे, आपने कभी सोचा है? चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की मदद से.

शौचालय के ऊपर व्यक्ति ने बनाया खाना

वीडियो में नजर आ रहा है कि शौचालय के अंदर लकड़ियां जल रही हैं. उसके ऊपर एक बड़ा सा पतीला रखा हुआ है, जिसके अंदर खाना पक रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति आग के कम होने पर उसके अंदर और लकड़ियां डालता है. फिर घूमकर पूरे पतीले को दिखाता है.

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है. जहां कुछ लोग इस वीडियो को देख हंस रहे हैं, वहीं कुछ लोग व्यक्ति के इस हरकत से बेहद नाराज हैं. लोगों का कहना है कि यह खाने को अपमान है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : मालिक ने नौकर पर छोड़ दिया पालतू शेर, 20 सेकंड का वीडियो है बहुत ही खौफनाक

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola