Viral Video : मालिक ने नौकर पर छोड़ दिया पालतू शेर, 20 सेकंड का वीडियो है बहुत ही खौफनाक

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आदमी शेर से बचता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो के पीछे से हंसने की आवाज आ रही है. देखें वीडियो.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो देखकर यूजर गुस्से में नजर आ रहे हैं. वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा– लीबिया में एक अमीर आदमी ने अपने एक कर्मचारी पर सिर्फ मनोरंजन के लिए अपना शेर छोड़ दिया – यह कैसी बीमार, क्रूर मानसिकता है? वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है. इस वीडियो पर यूजर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे है. एक यूजर ने लिखा कि खुद हिंसक होगा, तभी पशु जैसा कृत्य किया. एक अन्य यूजर ने लिखा–यदि शेर खेलने के बजाय सीरियस होता है तो क्या हो जाता? आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शेर है जिसके गले में जंजीर बंधी है. वह एक शख्स के पीछे भागता है. शख्स बचने का पूरा प्रयास करता है. शेर उसे पकड़ लेता है, हालांकि वह हमला नहीं करता. शेर से शख्स इतना डर जाता है कि वह बचाने की मिन्नत करता है. वीडियो के पीछे से हंसी की आवाज आ रही है. 20 सेकंड का यह वीडियो बहुत ही डरावना है.
यह भी पढ़ें : Viral Video : नौकरी से निकाल दूंगी, काम नहीं करते…सेल्स हेड का वीडियो देखकर आपको भी आ सकता है गुस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए