Viral Video : नौकरी से निकाल दूंगी, काम नहीं करते…सेल्स हेड का वीडियो देखकर आपको भी आ सकता है गुस्सा

Updated:
विज्ञापन
Video sales team head
Video sales team head

Viral Video : HDFC सेल्स हेड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह गुस्से में नजर आ रहीं हैं. गुस्सा इतना कि वह वहां मौजूद लोगों को नौकरी से निकालने की धमकी दे देती है. वीडियो में वह कहती नजर आ रही है, “जो फिट नहीं, उसे निकाल दूंगी.” आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसपर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो एचडीएफसी बैंक के एक सेल्स टीम का बताया जा रहा है. वीडियो में टीम लीडर कर्मचारियों को सेल्स बढ़ाने के लिए डांटती नजर आ रही है. वीडियो चुपके से रिकॉर्ड किया गया है. इसमें हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाएं मिली हुई हैं, जिससे स्पष्ट रूप से सुनना बहुत ही मुश्किल है. वायरल वीडियो में एचडीएफसी बैंक की एक टीम लीड अपने कर्मचारियों को डांटते हुए नजर आ रही है. वह डाटा हेड से कह रही है कि जिनका प्रदर्शन खराब है या जो काम नहीं कर पा रहे हैं, उनके नाम बताओ.

वह यहीं नहीं रुकी. उसने आगे कहा कि ऐसे लोगों को मैं फायर कर दूंगी यानी नौकरी से निकाल दूंगी. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. एक यूजर ने इसे चौंकाने वाला व्यवहार बताते हुए लिखा, “एचडीएफसी बैंक, क्या आप अपने कर्मचारियों के साथ ऐसा ही बर्ताव करते हैं? क्या आपको पता है कि इन बैठकों का क्या असर होता है?” देखें वीडियो.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola