Viral Video: सड़क किनारे सो रहे शख्स के पास अचानक पहुंच गई शेरनी, जानें फिर क्या हुआ?

lioness suddenly reached man
Viral Video: शेर-शेरनी की दहाड़ से पूरा जंगल भय से कांप उठता है. अगर गलती से शेर या शेरनी किसी इंसान के पास पहुंच जाए, जो उसकी हालत आप खुद समझ सकते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है. दरअसल सड़क किराने सो रहे एक शख्स के पास अचानक शेरनी पहुंच जाती है. उसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग दंग रह गए. क्या आप भी वीडियो के बारे में जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, हम आपको यहां वीडियो के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सड़क किनारे दरी बिछाकर आराम से चैन की नींद सो रहा है. कुछ ही देर में उसके ठीक बगल से एक शेरनी गुजरती दिखती है. शेरनी उसे बिना देखे आगे निकल जाती है. वीडियो देख रहे लोगों को ऐसा लगा कि बंदे की किस्मत अच्छी थी कि शेरनी ने उसे देखा ही नहीं. लेकिन वीडियो में आप देख सकते हैं कि शेरनी आगे बढ़ती जरूर है, लेकिन फिर पलटकर सो रहे शख्स के पास पहुंच जाती है. शेरनी सो रहे शख्स को देखती, उसे सूंघती है और फिर वापस लौट जाती है. पूरे वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. आखिरी शेरनी उस शख्स को कैसे छोड़ देते हैं.
What location bhai, what location?
— Kreately.in (@KreatelyMedia) June 7, 2025
Who is this guy?
😳 pic.twitter.com/hLLBqUksN7
वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़
सड़क किनारे सो रहे शख्स और शेरनी के वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. करीब एक मिनट के वीडियो को अब तक 1.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है. जबकि हजारों की संख्या में लोगों ने वीडियो को शेयर किया है और कमेंट्स भी किया है. वीडियो देखकर कुछ लोगों ने इसे फेक वीडिया और AI वीडियो बता दिया. कुछ लोगों ने वीडियो के बारे में ग्रोक से सवाल पूछ लिया. एक यूजर ने लिखा, “यह AI से जनरेटेड विजुअल है…रियल नहीं है ये.” एक अन्य यूजर ने वीडियो पर ही सवाल उठा दिया. शख्स ने लिखा, “भारत में शेर सिर्फ गुजरात में ही पाए जाते हैं, लेकिन साइन बोर्ड और उनकी स्टाइलिंग से यह नहीं पता चलता कि यह गुजरात है. अजीब बात है!” एक ने मजाक करते हुए लिखा, “टेस्टी नहीं लगा होगा.” एक ने लिखा, “हिंदुस्तानियों को हलके में ले रहे हो क्या?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










