मां क्या मैं मर जाऊंगा? मेरे जिंदा रहने तक तक नहीं! शेर ने दबोचा भैंस का बच्चा,  वीडियो देखकर कांप जाएंगी रूह

Updated:
विज्ञापन
buffalo

buffalo

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक भैंस के बच्चे पर शेरों के झुंड ने हमला कर दिया है. भैंस की मां जैसे ही यह देखती है, वह दौड़कर उनके पास आती है और उनसे संघर्ष कर अपने बच्चे को बचाने की कोशिश में लग जाती है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस का बच्चा शेरों से घिरा हुआ है. वह घबरा कर उनसे दूर भागने की कोशिश करता है, लेकिन तभी शेरों का झुंड उस पर हमला कर देता है. वह खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश करता है, लेकिन शेरों की ताकत के आगे उसका बस नहीं चल पाता है.

भैंस की मां की नजर जैसे ही अपने दर्द से कराहते बच्चे पर पड़ती है, वह दौड़ते हुए उसके पास आती है. वह एक-एक करके सभी शेरों को सिर और पैरों से मार-मारकर अपने बच्चे से दूर करती है और अपने बच्चे को ढाल की तरह घेरकर खड़ी हो जाती है. भूखे शेर बार-बार उसके बच्चे पर हमला करने की कोशिश में लगे रहते हैं.

भैंस की मां भी पीछे हटने के इरादे में नहीं रहती है. वह एक-एक करके सभी को मार-मार कर उन्हें वहां से दूर भगा देती है. इसके बाद वह अपने बच्चे को सहारा देकर उठाती है. बच्चा बेहद डर गया था. वह अपनी मां के पैरों से पूरी तरह से लिपट जाता है. मां भी उसे जीभ से चाट-चाट कर सहलाती हुई शांत करती है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : 70 साल की महिला ने झट से पकड़ा सांप, गले में लपेटा

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola