Viral Video: जीजा का गिफ्ट देख साली हुई बेहोश, वीडियो हुआ वायरल 

Updated:
विज्ञापन
Viral Video jija gift fish to sali she get scared and faint on stage
Viral Video jija gift fish to sali she get scared and faint on stage

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जीजा-साली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शादी के दौरान दूल्हा अपनी साली को एक गिफ्ट दे रहा है, जिसे देख साली स्टेज पर ही डरकर गिर जाती है. आखिर गिफ्ट में ऐसा क्या था जो साली इतनी ज्यादा डर गई, जानने के लिए देखिए यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: जीजा-साली का रिश्ता एकदम अनोखा होता है. दोनों के बीच हंसी-मजाक हमेशा चलता रहता है. ऐसा ही एक जीजा-साली का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शादी का दिन है. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए हैं. तभी स्टेज पर दुल्हे की तीन-चार सालियां आती हैं और उनसे गिफ्ट की डिमांड करती हैं. पहले तो दूल्हा गिफ्ट देने से मना कर देता है. लेकिन कुछ मिनटों बाद ही एक लाल रंग के गिफ्ट रैपिंग पेपर से सुंदर सजाकर एक गिफ्ट अपनी साली के लिए लाता है. जिसे देख उसकी साली बेहद खुश हो जाती है. वह गिफ्ट लेने के लिए हाथ बढ़ाती है. तभी दूल्हा गिफ्ट पेपर खोल देता है. पेपर के अंदर से जो निकलता है, उसे देखकर साली वहीं गिरकर बेहोश होने की स्थिति में आ जाती है.

दरअसल, दूल्हा ने जब पेपर खोला तो उसके अंदर से एक जिंदा मछली निकली, जो छलांग लगाकर लड़की के ऊपर कूद गई. जिससे लड़की डर जाती है और वहीं खड़े-खड़े गिर जाती है. उसे देख वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. यहां तक कि दुल्हन भी खुद को रोक नहीं पाती है और जोर-जोर से हंसने लगती है.

यह भी पढ़े: Viral Video: महिला माथे पर 8 मांग भर लगाती है सिंदूर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola