महिला माथे पर 8 मांग भर लगाती है सिंदूर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated:
विज्ञापन
Viral Video woman apply sindoor on 8 places in head
Viral Video woman apply sindoor on 8 places in head

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें इस महिला को सिर में 8 जगह मांग भरकर सिंदूर लगाते देखा जा सकता है. महिला ऐसा क्यों कर रही है, जानने के लिए यह वायरल वीडियो देखें.

विज्ञापन

Viral Video: शादी के बाद हर सुहागिन महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए मांग में सिंदूर लगाती है. लंबी उम्र के साथ-साथ सिंदूर पत्नी का अपने पति के प्रति प्यार को भी दर्शाता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पति के नाम का सिंदूर अपने माथे पर सजाए हुए है, वह भी पूरे 8 जगह.

महिला अपने सिर के बीच लगे सिंदूर को दिखाते हुए कहती है कि यह मेरे पति के नाम का सिंदूर है. इस जन्म में मेरी उनसे शादी हुई है, इसलिए इसे बीच में लगाया है. वहीं 7 और जगह जहां सिंदूर लगाया हुआ है, उसे दिखाकर कहती है कि पति के रूप में मुझे सातों जन्म में यही मिले, इसलिए अन्य सात जगहों पर भी सिंदूर लगाया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बारिश ने सब बहा दिया पर इस बच्चे की मजबूरी नहीं…रुला देगा छोटे कंधों पर ‘जिम्मेदारी’ समेटने वाला यह वीडियो

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola