Viral Video: मछली की पीठ पर सवारी करते दिखा मेंढक, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video goldfish give ride to frog
Viral Video: मछली की सवारी करते हुए मेंढक का वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मेंढक मछली की पीठ पर बैठा हुआ है और मछली तेजी से तैरती हुई एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर उसे लेकर जा रही है. देखें इस वीडियो को.
Viral Video: जब इंसानों को एक जगह से दूसरी जगह जाना होता है, तो वे आमतौर पर गाड़ी, बस या ट्रेन जैसे वाहनों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जब किसी जानवर को एक जगह से दूसरी जगह जाना हो, तो वह किसका इस्तेमाल करता है? चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो से.
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छोटी सी गोल्डफिश पानी में तैर रही है, लेकिन वह अकेली नहीं है. उसकी पीठ पर एक मेंढक बैठा हुआ है. वीडियो में नजर आ रहा है कि मछली मेंढक को लेकर पानी में तैर रही है. वीडियो देखकर लग रहा है कि मछली को मेंढक को अपनी पीठ पर बैठाकर तैरने में मजा आ रहा है.
यह भी पढ़े: Viral Video: पानी से भरे गड्ढे में फंसा डॉग, वीडियो में देखें कैसे रस्सी बनी जीवनरेखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










