Viral Video: पानी से भरे गड्ढे में फंसा डॉग, वीडियो में देखें कैसे रस्सी बनी जीवनरेखा

Viral Video: तेज बारिश में अपने जीवन के लिए संघर्ष करते हुए एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि तेज बारिश में कुत्ता एक बड़े से गड्ढे में गिर जाता है और किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर आता है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते को रस्सी पकड़कर गड्ढे से बाहर आते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि तेज बारिश हो रही है और किसी घर के पास एक खाली जगह पर बड़ा सा गड्ढा खोदा गया है.
इसी बीच एक कुत्ता नजर आता है जो कि एक बड़े से गड्ढे में खड़ा दिख रहा है. वीडियो देखकर लग रहा है कि जमीन को शायद किसी निर्माण के लिए खोदा गया है. गड्ढा पूरी तरह से काले रंग के प्लास्टिक से नीचे से ऊपर तक ढका हुआ है, जिसमें बारिश का पानी इकट्ठा हो रहा है. हालांकि गड्ढे में ज्यादा पानी इकट्ठा नहीं हुआ है, इसलिए कुत्ता सुरक्षित है.
लेकिन प्लास्टिक बिछे होने के कारण कुत्ते का बार-बार पैर फिसल जाता है और वह नीचे गिर जाता है. वह बाहर आने की बार-बार कोशिश करता है, लेकिन नहीं आ पाता है. तभी कोई व्यक्ति कुत्ते के पास नीचे एक रस्सी फेंकता है. कुत्ता उस रस्सी को पकड़कर धीरे-धीरे किसी तरह ऊपर सुरक्षित आ जाता है.
यह भी पढ़े: Viral Video: जहां मन करे वहीं सो जाओ! कपल ने कपड़ों में जोड़ा तकिया और बिस्तर, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए