जहां मन करे वहीं सो जाओ! कपल ने कपड़ों में जोड़ा तकिया और बिस्तर, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

Updated:
विज्ञापन
Viral Video man and woman unique dress attached pillow and bed

Viral Video man and woman unique dress attached pillow and bed

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला और एक आदमी अपने कपड़ों में बिस्तर और तकिया लगाकर घूमते हुए देखे जा सकते हैं. इसकी मदद से दोनों का जहां मन करता है, वहां सो जाते है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक महिला और एक आदमी अनोखे कपड़े पहनकर घूम रहे हैं. दोनों के कपड़ों में बिस्तर और तकिया लगाया हुआ है, जिसकी मदद से दोनों का जब मन करता है और जहां मन करता है, वहीं लेटकर सो जाते हैं.

वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी है, जबकि व्यक्ति ने नीले रंग की शर्ट पहना है. व्यक्ति की शर्ट से एक लंबा गद्दा जुड़ा हुआ है और उसी में एक तकिया भी जुड़ा हुआ है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों ट्रेन हो या पार्क, कहीं भी जाते हैं तो उस अनोखे कपड़े को पहनकर जाते हैं और जब भी उन्हें थकान और नींद आती है, दोनों उसी समय जहां खड़े हैं, वहीं लेटकर सो जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर दोनों के अनोखे कपड़ों की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर जहां कई लोगों ने इस अनोखे कपड़े पर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी है, तो वहीं कुछ लोगों ने दोनों के इस अनोखे आइडिया की तारीफ करते हुए इसे क्रिएटिव बताया है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert : अगले सात दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया रेड अलर्ट

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola