रील के चक्कर में लड़की ने खतरे में डाली जान, कहा- मैं हूं पेड़ों की रानी…वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

Viral Video girl sit on tree branch and claim herself queen of tree
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबो गरीब वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक रील की दीवानी लड़की को पेड़ की ऊंची डाल पर बैठकर खुद को पेड़ों की रानी बताते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.
Viral Video: सोशल मीडिया पर दिन पर दिन रील के लिए दीवानगी बढ़ती जा रही है. लोग फेमस होने के लिए इस हद तक चले जाते हैं, जहां उन्हें अपनी जान तक की चिंता नहीं होती है. ऐसे ही एक रील की दीवानी लड़की का वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लड़की के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीले रंग की साड़ी पहनकर लड़की पेड़ की सबसे ऊंची डाली पर चढ़कर बैठी हुई है. पेड़ की डाली को देखकर लगता है कि वह किसी भी वक्त टूटकर गिर सकती है. लड़की बिना डरे उस पर आराम से बैठ जाती है, मानो वह किसी आरामदायक कुर्सी पर बैठी हुई है.
वह पेड़ की डाली को हिलाते हुए कहती है, “मैं पेड़ों की रानी हूं और इतनी जल्दी मेरी कहानी खत्म नहीं होने वाली है. इस दुनिया में कुछ लोग हैं जो पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगी. मैं उन्हें बर्बाद कर दूंगी, क्योंकि मैं हुं पेड़ों की रानी, पहाड़ की रानी, और जंगलों की महारानी.” लड़की के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अब हजारों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.
यह भी पढ़े: Viral Video: लड़की ने सांप से बांधी चोटी, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










