Viral Video: अकेली समझ लड़की को छेड़ने लगे गुंडे, मिनटों में किया ऐसा हाल कि जिंदगी भर रखेंगे याद, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Viral Video Girl beats up four goons

Viral Video Girl beats up four goons

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसपर यूजर की अलग-अलग प्रतिक्रिया आती है. कुछ वीडियो पर यूजर जमकर आनंद उठाते हैं, तो कुछ को देखकर ज्ञान भी लेते हैं. कई वीडियो तो ऐसे बन जाते हैं, जो समाज को आईना दिखाता है. इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक अकेली लड़की को देखकर कुछ लड़के छेड़ने लगते हैं. लेकिन अगले एक मिनट के बाद जो हुआ, दावा है आप भी कहेंगे लड़की हो, तो ऐसी.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से तहलका मचा रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अकेली सीढ़ी से नीचे उतर रही है. सीढ़ी में पहले से चार लड़के सर्कल बनाकर खड़े दिख रहे हैं. लड़की उनके बीच से जाने लगती है. तभी एक लड़का छेड़ने की नियत से लड़की के पर्स को छीनकर अपने दोस्त की ओर उछाल देता है. लड़की जैसे ही पीछे मुड़कर देखती है, एक लड़का उसे धक्का दे देता है. अब तक शांत नजर आ रही लड़की ने फौरन अपना असली चेहरा दिखाया. छेड़खानी कर रहे लड़कों पर वो कहर बनकर टूटी. लड़कों को जरा भी आभास नहीं था कि लड़की ब्लैक बेल्ट वाली निकलेगी.

छेड़खानी कर रहे लड़कों को लड़की ने सिखाया सबक, मार-मारकर किया बुरा हाल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छेड़खानी कर रहे लड़कों को लड़की ने एक मिनट में मारकर जमीन पर लेटा दिया. लड़की ने एक-एक कर लड़कों की ऐसी पिटाई की कि देखने वाले दंग रह गए. पंच और कीक से लड़की ने लड़कों की जमकर धुनाई की. लड़कों को आभास भी नहीं था कि अकेली लड़की अबला नहीं बल्कि तूफान निकलेगी.

वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

लड़कों की पिटाई करती लड़की के वीडियो को देखकर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है. लड़की की बहादूरी की तारीफ करते लोग थक नहीं रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “लड़कियों को ऐसा होना चाहिए, उन्हें हथियार चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, क्योंकि जिस तरह से पूरी दुनिया में जंगली जानवरों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए लड़कियों को खुद की रक्षा के लिए ये सब सीखना बहुत जरूरी है.” हालांकि कुछ यूजर ने वीडियो को स्क्रिप्टेड बताया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola