Viral Video: ठीक से चलो वरना किराया नहीं दूंगा! अजगर को वाहन बनाकर सवारी करता दिखा मेंढक

Updated:
विज्ञापन
Viral video frog ride on snake back

Viral video frog ride on snake back

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक मेंढक, अजगर की पीठ पर सवारी करते हुए जंगल की ओर जा रहा है. इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स दंग रह गए हैं. आप भी देखिए यह वायरल वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: आपने डिस्कवरी चैनल पर या जंगलों में कई बार देखा होगा कि अजगर जैसे बड़े सांप मेंढक को देखते ही उसे अपना शिकार बना लेते हैं. इसलिए मेंढक आमतौर पर सांपों से बचने की कोशिश करते रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे मेंढक को देखा है जो अजगर को वाहन बनाकर उसकी सवारी करता हो? अगर नहीं, तो यह वायरल वीडियो आपको हैरान कर देगा.

मेंढक ने अजगर को बनाया वाहन

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सफेद और हल्के पीले रंग का अजगर जंगल की ओर रेंगता हुआ जा रहा है, लेकिन वह अकेला नहीं है. उसके साथ एक छोटा सा मेंढक भी है, जो अजगर की पीठ पर किसी महाराजा की तरह बैठा हुआ है. दोनों को देखकर ऐसा लगता है मानो सांप कोई वाहन हो जिसे मेंढक ने खरीद लिया हो और अब वह उसका मालिक बन गया हो.

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

मेंढक की आंखों में जरा भी डर नहीं है. वह आराम से और बेफिक्री से सवारी कर रहा है, जैसे यह उसके रोज का काम हो. सोशल मीडिया यूजर्स को मेंढक की इस अनोखी सवारी का वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोगों ने इस वीडियो पर हंसते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं.

यह भी पढ़े: Viral video: रिटायर हुआ केयरटेकर, पीछे दौड़ पड़ा हाथी, गले लगाकर जाने से रोकते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola