Viral Video: रिटायर हुआ केयरटेकर, पीछे दौड़ पड़ा हाथी, गले लगाकर जाने से रोकते हुए वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
elephant

elephant

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि हाथी अपने केयरटेकर के पास दौड़ता हुआ जाता है और उन्हें गले लगाकर चिड़ियाघर छोड़कर जाने से रोकने की कोशिश करता है. देखिए यह वीडियो.

विज्ञापन

Viral video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बाइक पर बैठकर जा रहा है, वहीं उसके पीछे-पीछे एक विशाल हाथी दौड़ता हुआ आ रहा है. पहले तो देखकर लगता है कि शायद हाथी गुस्से में है और उसे मारने के लिए दौड़ रहा है. लेकिन जब आदमी बाइक रोकता है और हाथी दौड़ते हुए आकर उससे गले लग जाता है, तब पता चलता है कि ऐसा नहीं है.

दरअसल, हुआ यूं कि बाइक पर जा रहा व्यक्ति हाथी का केयरटेकर है. उसका रिटायरमेंट हो गया था, जिसके बाद वह चिड़ियाघर छोड़कर हमेशा के लिए जा रहा था. यह बात जैसे ही हाथी को पता चली, वह तरह-तरह की तरकीब अपनाकर उसे रोकने की कोशिश करने लगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी दौड़ता हुआ बार-बार आता है और बाइक के सामने खड़ा हो जाता है, फिर व्यक्ति को अपनी सूंड से पकड़कर गले से लगा लेता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर memer_boltheyy नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. वीडियो को लाखों लोगों ने लाइक किया है. और उसमें प्रतिक्रिया भ��� आ रही है.

यह भी पढ़े: Video : बंकर से बाहर आए अयातुल्ला अली खामेनेई, वीडियो में देखें अब कैसे नजर आ रहे हैं ईरान के सर्वोच्च नेता

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola