Viral Video: दुल्हन से मजाक पड़ गया भारी, गुस्से में लड़की ने स्टेज पर ही उठा-उठाकर पटका, देखें वीडियो

fight between bride and groom
Viral Video: शादी का पल दुल्हन और दूल्हे के लिए बहुत खास होता है. जीवन के इस अहम क्षण को लोग संजोकर रखते हैं. लेकिन कभी-कभी ऐसी घटना घट जाती है, जो जिंदगी भर परेशान करती है. शादी की रस्मों के दौरान एक हैरान करने वाली घटना घटी. वरमाला के दौरान दूल्हे की हरकतों से दुल्हन इतनी नाराज हुई कि स्टेज पर ही अपने होने वाले हमसफर को उठाकर पटक दिया.
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दिख रहा है कि एक नाराज दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज पर ही उठाकर पटक दी. शादी की रस्मों के बीच अचानक घटी घटना ने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया. किसी ने उस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अब वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी आ रही है. वीडियो में दूल्हे की हरकत और दुल्हन की प्रतिक्रिया को आप भी साफ देख सकते हैं.
जयमाला के समय ज्यादा होशियारी न करें,दुल्हन जो कर रही है करने दें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।🤣🤣 pic.twitter.com/8KSFGTW3az
— Sunita Mishra (@me_sunitaa) May 16, 2025
दुल्हन ने क्यों की दूल्हे की पिटाई?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं, स्टेज पर दुल्हन अपने होने वाले जीवन साथी को पैर छूने की कोशिश करती है. लेकिन दूल्हा बार-बार पीछे हट जाता है. दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन नाराज हो गई और ‘आव देखा न ताव’, किसी चैंपियन रेसलर की तरह दूल्हे को स्टेज पर ही उठाकर पटक दिया. दुल्हन की प्रतिक्रिया से वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. स्टेज पर दूल्हा गिर गया और उसके ऊपर दुल्हन सवार होकर उसकी कुटाई करना शुरू कर दी.
दूल्हा-दुल्हन में हुई जमकर मारपीट
दुल्हन के द्वारा पटक दिए जाने पर दूल्हा काफी नाराज हुआ और स्टेज पर ही दुल्हन की हाथ और पैर से पिटाई शुरू कर दी. दुल्हन भी कहां पीछे रहने वाली थी, उसने भी दूल्हे पर जमकर हाथ साफ किया. शादी का स्टेज कुछ ही देर में जंग के मैदान में तब्दील हो गया.
सोशल मीडिया में वीडियो पर आ रही मेजदार प्रतिक्रिया
दुल्हा और दुल्हन के बीच मारपीट का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आने लगी. वीडियो को @me_sunitaa नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है. उसने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जयमाला के समय ज्यादा होशियारी न करें,दुल्हन जो कर रही है करने दें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं.” वीडियो पर अब लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, “शादी के समय दुल्हन को जो करना है करने देना चाहिए वरना ऐसी ही हालत हो जाती है.” कुछ यूजर ने वीडियो को फेक बताया है. एक यूजर ने लिखा, “एक रील के लिए क्या क्या किया जाता है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










