Viral Video: क्रिकेटरों का बाप निकला हाथी, लगाए ऐसे चौके-छक्के कि वीडियो हो गया वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video elephant play cricket with man

Viral Video elephant play cricket with man

Viral Video: एक हाथी का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सामने आया है. इसमें उसे अपनी सूंड से बैट को पकड़कर बैटिंग करते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस अनोखे वायरल वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक हाथी को क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि रास्ते के किनारे खाली जगह पर एक हाथी कुछ लोगों के साथ क्रिकेट खेल रहा है. हाथी ने अपनी सूंड से बैट को पकड़ कर रखा है और बैटिंग कर रहा है. वहीं एक व्यक्ति बॉलिंग कर रहा है.

व्यक्ति हाथों में बॉल पकड़कर दौड़ते हुए आता है और बॉल को हाथी की ओर फेंकता है. हाथी बॉल की ओर देखते हुए उसे बैट से ऐसे हिट करता है, मानो वह रोज क्रिकेट खेलता है. हाथी बिना एक भी बॉल को मिस किए शानदार चौके और छक्के मारता है. वहां खड़े लोग उसका उत्साह और बढ़ाते हुए उसके लिए ताली बजाते हैं. हाथी को देखकर साफ पता चलता है कि वह बेहद खुश है और उसे खेलने में बहुत मजा आ रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: ट्रक का पहिया हुआ पंचर, तो आदमी ने निकाला अनोखा जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola