Viral Video: मगरमच्छ ने दी दोस्ती की मिसाल, पीठ पर बैठाकर बिल्ली को पार करवाया तालाब

cat and crocodile
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बिल्ली को मगरमच्छ की पीठ पर बैठकर नदी पार करते हुए देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.
Viral Video: मगरमच्छ को देखकर जंगल के कई बड़े-बड़े जानवर तक थर-थर कांपने लगते हैं. पानी में मगरमच्छ को शायद ही कोई जानवर टक्कर दे पाता है. कहा जाता है कि मगरमच्छ के चंगुल में अगर कोई जाए, तो उसका बचना न के बराबर है. जहां मगरमच्छ का खौफ इंसानों से लेकर जानवरों में इतना ज्यादा है, वहीं एक वीडियो सामने आया है. इसमें मगरमच्छ के ऐसे शांत और दोस्ताना रूप को दिखाया गया है, जैसा शायद ही किसी ने पहले देखा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बिल्ली तालाब के किनारे बैठी हुई है. तालाब में एक मगरमच्छ है, जो उसे देखकर किनारे पर आता है. दोनों एक-दूसरे को देखते हैं. उन्हें देखकर लग रहा है कि इशारों ही इशारों में उनके बीच बातचीत चलती रहती है. इसके बाद बिल्ली छलांग लगाकर मगरमच्छ की पीठ पर चढ़ जाती है.
मगरमच्छ इस दौरान शांत रहता है. वह न तो बिल्ली पर हमला करता है और न ही कोई हरकत करता है जिससे बिल्ली को डर लगे. वह आराम से धीरे-धीरे तैरते हुए बिल्ली को एक किनारे से दूसरे किनारे पर लेकर जाने लगता है. सोशल मीडिया पर लोग इस बिल्ली और मगरमच्छ की इस अनोखी जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए दोनों को जिगरी दोस्त बताया है.
यह भी पढ़े: Viral Video: बिजली के खंभे पर चढ़ा अजगर बना हैवान, गुस्से में किया कुछ ऐसा कि देखकर कांप गई लोगों की रूह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










