Viral Video: बिजली के खंभे पर चढ़ा अजगर बना हैवान, गुस्से में किया कुछ ऐसा कि देखकर कांप गई लोगों की रूह

Updated:
विज्ञापन

anaconda

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें एक विशाल अजगर को बिजली के खंभे पर चढ़कर बैठे देखा जा सकता है. रिहायशी इलाके में इतने बड़े अजगर का दिखना लोगों को डरा रहा है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आंखों पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बहुत ही विशाल अजगर बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ है. उसके आस-पास बहुत सारे कौए घूम रहे हैं. अजगर का पेट बहुत ही ज्यादा फूला हुआ है, जिससे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसने किसी बड़े आकार के जानवर को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

वह खंभे से इस तरह लिपटा हुआ है, मानो किसी ने खंभे से रस्सी बांधी हुई है. कौवे बार-बार चोंच से अजगर को मारकर उसे परेशान करने की कोशिश करते हैं. जिससे गुस्सा होकर अजगर एक कौए पर हमला करने जा ही रहा होता है कि वह हट जाता है और गलती से अजगर खुद को ही काट लेता है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों को डरा कर रख दिया है. लोगों ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए रिहायशी इलाके में इतने बड़े अजगर के खुलेआम घूमने पर चिंता जताई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mukan_801_khan नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: रंग बदलना छोड़कर गिरगिट को चढ़ा पानी पकड़ने का शौक, देखिए इस अनोखे वीडियो को

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola