Viral Video : राहुल गांधी के स्वागत में पाकिस्तानी गाना बजाने का दावा, वायरल वीडियो से मचा हंगामा

गुजरात के कार्यक्रम में राहुल गांधी (Photo: PTI)
Viral Video : राहुल गांधी से जुड़े विवाद में वीडियो के आखिर में “जीत की लगन” गाना सुनाई देता है. यह गाना जावेद अहमद ने गाया है. “जीत की लगन” एल्बम लव एंड रिवॉल्यूशन का हिस्सा है, जिसे साल 2017 में रिलीज किया गया था. जानें पूरा मामला आखिर है क्या?
Viral Video : एक वीडियो सामने आया है. इस कथित वीडियो में दावा किया गया है कि कांग्रेस समर्थकों ने शुक्रवार को गुजरात के जूनागढ़ दौरे पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए एक पाकिस्तानी गाना बजाया. इस वायरल वीडियो में यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक एक्स यूजर विजय पटेल ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक हाई-सिक्योरिटी काफिला गुजरता दिख रहा है और राहुल गांधी के समर्थन में नारे सुनाई दे रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Congress Party supporters are playing a Pakistani song to welcome Rahul Gandhi in Junagadh, Gujarat! pic.twitter.com/BDjNndX3y9
— Vijay Patel (@vijaygajera) September 12, 2025
एक्स यूजर ने क्या किया दावा
एक्स यूजर विजय पटेल ने दावा किया कि गुजरात के जूनागढ़ में राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस समर्थकों ने पाकिस्तानी गाना बजाया. वीडियो के आखिर में “जीत की लगन” गीत सुनाई देता है, जिसे जावेद अहमद ने गाया है. यह गाना लव एंड रिवॉल्यूशन एल्बम का हिस्सा है और 2017 में रिलीज हुआ था. इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है. कई अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स ने भी यही वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया है. हालांकि, प्रभात खबर इस कथित वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है. ऐसा हो सकता है कि वीडियो को एडिट किया गया हो.
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के काफिले को रोका गया, रायबरेली में लगे नारे– राहुल वापस जाओ
राहुल गांधी पहुंचे थे जूनागढ़
राहुल गांधी शुक्रवार को कांग्रेस के संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने जूनागढ़ पहुंचे. यह कार्यक्रम पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा है. कार्यक्रम 10 से 19 सितंबर तक चल रहा है. इसकी शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को की थी. इस अभियान का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है. गुजरात कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी के अनुसार, राहुल गांधी ने लगभग तीन घंटे जिला और शहर इकाई प्रमुखों व वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की. इसके बाद वे दिल्ली लौट गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










