Viral Video: पेट नहीं भरा, जा मेरे लिए और मछली पकड़कर ला! मगरमच्छ को सेवक बनाकर काम करवाती दिखी बिल्ली

Updated:
विज्ञापन
Viral Video cat snatch fish from crocodile

Viral Video cat snatch fish from crocodile

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा. मन में सवाल उठेगा कि जो आप देख रहे हैं, वह सच है या कल्पना. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बिल्ली ‘महारानी’ की तरह जमीन पर बैठी हुई है और एक मगरमच्छ ‘दास’ की तरह उसकी सेवा कर रहा है. मगरमच्छ पानी से मछली निकालकर बिल्ली को खाने के लिए देता है.

विज्ञापन

Viral Video: मगरमच्छ को देखकर जहां जंगल के बड़े और शक्तिशाली जानवर तक घबरा जाते हैं, वहीं एक बिल्ली का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मगरमच्छ को अपने इशारों पर घुमाती दिख रही है. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का समय है और बिल्ली पेड़ के पास जमीन पर बैठी हुई है. इसी दौरान दूर से एक मगरमच्छ धीरे-धीरे चलता हुआ उसकी ओर आता दिखता है. मगरमच्छ के मुंह में एक मछली होती है. चलते-चलते वह बिल्ली के बिल्कुल पास पहुंच जाता है, लेकिन इसके बावजूद बिल्ली घबराती नहीं है. वह वहीं शांति से बैठी रहती है. उसके चेहरे पर डर का नामोनिशान नहीं दिखता है.

बिल्ली मगरमच्छ की ओर एकटक देखती हुई खड़ी हो जाती है. जैसे ही मगरमच्छ मछली को नीचे रखने वाला होता है, बिल्ली उसके चेहरे पर पंजा मारकर मछली झपट लेती है और मगरमच्छ को हटने का इशारा करती है. हैरानी तो तब होती है जब मगरमच्छ बिल्ली पर हमला करने के बजाय सचमुच वहां से चला जाता है. आप भी देखिए यह दिलचस्प वीडियो.

यह भी पढ़े: Viral Video: 34 सेकंड का दिल दहला देने वाला वीडियो, केकड़े को Kiss करना युवक को पड़ा भारी – Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola