Viral Video : दुनिया में सबसे बड़ा योद्धा मां होती है, वीडियो देखकर आप रह जाएंगे दंग

Bear vs tiger fight Chhattisgarh
Viral Video : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मादा भालू ने अपने बच्चे को बचाने के लिए बाघ से मुकाबला किया. यह साहसिक घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वन मंत्री केदार कश्यप ने भी वीडियो शेयर किया है. देखें वीडियो को आप भी.
Viral Video : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक मादा भालू अपने बच्चे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ती नजर आ रही है. मां की इस बहादुरी को देखकर लोग हैरान हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने भी यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, “मां आखिर मां होती है.”
वीडियो को खूब सराहा जा रहा है. अबूझमाड़ के पांगुड़ क्षेत्र में बन रही नई सड़क के पास का वीडियो बताया जा रहा है जो वायरल हो रहा है. वीडियो में मादा भालू अपने बच्चे को बचाने के लिए बाघ से भिड़ जाती है. उसकी बहादुरी के सामने बाघ को पीछे हटना पड़ता है और वह भाग जाता है. यह दिल दहला देने वाला वीडियो स्थानीय ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया. देखें क्या है आखिर वीडियो में.
(वीडियो को साउंड ऑन करके देखें )
— Yukesh Chandrakar (@youareYukesh) May 18, 2025
एक मादा भालू अपने बच्चे को बचाने के लिए बाघ का सामना करती है और बाघ को भाग जाने पे मजबूर करती है, सवाल ये है कि हम इन्हें बचाने के लिए क्या कर रहे हैं ?
वीडियो बस्तर के नारायणपुर का है ।#wildlife pic.twitter.com/UZviSM0RpT
वन मंत्री ने वीडियो को शेयर किया
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने अबूझमाड़ के पांगुड़ में मादा भालू और बाघ की भिड़ंत का वीडियो शेयर करते हुए मां की सराहना की.उन्होंने लिखा, “मां की ममता के आगे टाइगर को भागना पड़ा.” इस भावुक कर देने वाले वीडियो को कई नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी शेयर किया है, जिससे यह तेजी से वायरल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










