Viral Video: दरवाजा खोलने से पहले सावधान, आने वाला मेहमान हो सकता है खतरनाक, वायरल हो रहा वीडियो

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 Aug 2025 4:56 PM

विज्ञापन

Viral Video: घर में पहुंचे खतरनाक मगरमच्छ

Viral Video: अगर आप फ्लोरिडा में हैं तो दरवाजा थोड़ा संभल कर खोलें. यही नहीं दरवाजा खोलने से पहले डोर कैमरे से एक बार बाहर झांककर जरूर देख लें कि आने वाला मेहमान कौन है? क्योंकि कभी-कभी मेहमान 8 फीट लंबा मगरमच्छ भी हो सकता है. यह वीडियो आपको जरूर हैरान कर देगा.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सनसनी मचा रहा है. वीडियो अमेरिका के फ्लोरिडा का है. यहां लोगों के घरों में जंगली जानवरों की मौजूदगी आम बात मानी जाती है. शहर के थोड़ा हटकर इलाकों की नदियां, झीलें और दलदली इलाके में मगरमच्छ (एलिवेटर) काफी संख्या में मौजूद हैं. मानव बस्तियों के पास होने के कारण अक्सर ये इंसानी घरों में दस्तक दे देते हैं. एक ऐसा ही वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बड़े मगरमच्छ एक घर के दरवाजे पर खड़ा होकर अंदर झांकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. एक घर के बाहर बड़े-बड़े दो मगरमच्छों को देखकर आसपास ने लोग काफी चौंक गए. वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. दो खतरनाक मेहमानों के आगमन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी. वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. अब तक इसे लाखों लोगों ने देखा है. कई लोगों ने लाइक और शेयर भी किया है.

https://twitter.com/AMAZlNGNATURE/status/1960742006809923645

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो भयानक मगरमच्छ

घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि घर के बाहर वाले कमरे में दो मगरमच्छ घूम रहे है. दोनों घर के अंदर दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं. वीडियो देखकर घर के अंदर मौजूद लोगों की घिग्घी बंध गई. मगरमच्छ की आहट हुई तो घर के लोगों ने डोरबेल कैमरे से देखने की कोशिश करी को कौन आया है. लेकिन, जब कैमरा की फुटेज चेक की गई तो आंखें फटी की फटी रह गईं. वीडियो में एक 7 से 8 फुट लंबा मगरमच्छ घर के फ्रंट डोर पर खड़ा था, पास ही दूसरा मगरमच्छ भी था. उनमें से एक अपने अगले पैरों पर खड़े होकर दरवाजे को धक्का मार रहा था, मानो अंदर घुसने की कोशिश कर रहा हो. मगरमच्छ का मुंह खुला हुआ था और वह शीशे की ओर झांक रहा था, जैसे कोई मेहमान दरवाजा खटखटाकर अंदर आने का इंतजार कर रहा हो.

वायरल हो रहा वीडियो

इंटरनेट पर मगरमच्छ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज आए हैं. कई लोगों के मन में इस बात की चिंता है कि अगर किसी ने दरवाजा खोल दिया होता तो क्या होता. सुबह या शाम के समय मगरमच्छ भोजन की तलाश में अपने इलाके से निकलकर मानव बस्तियों का रुख कर लेते हैं. वीडियो काफी डरावना है. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है. इसपर हजारों लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर्स ने लिखा ‘एलिगेटर की दरवाजे पर दस्तक’. एक और यूजर ने अचरज भरे शब्दों में लिखा ‘फ्लोरिडा में यह क्या हो रहा है.’

Also Read: Viral Video: कछुए को आम तोड़ता देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: 4 शेरों ने घेरा, चारों से भिड़ गया अकेला मगरमच्छ, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola