Viral Video : चलती ट्रेन में चढ़ रहा था युवक, फिसलने के बाद जाने लगा पटरी पर, देखें फिर क्या हुआ

Updated:
विज्ञापन
Viral video Andheri station

युवक को बचाता ASI

Viral Video : मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि एक युवक चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिर जाता है. वीडियो में देखें आगे क्या हुआ?

विज्ञापन

Viral Video : मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन पर चढ़ते वक्त ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच युवक गिर गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ASI ने फुर्ती और सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचाई. वीडियो में नजर आ रहा है कि ट्रेन धीमी गति से चल रही है. इस बीच एक युवक ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा है. वह जैसे ही ट्रेन के पायदान पर पैर रखता है, गिर जाता है. वह ट्रेन की पटरी की ओर जाने लगता है. ठीक इसी वक्त ASI फुर्ती से आगे बढ़ता है और उसे बचा लेता है. कुछ सोशल मीडिया यूजर जहां वीडियो देखकर युवक को खरी खोटी सुना रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर ASI की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो आप भी देखें

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola