Viral Video: हेलीकॉप्टर से कार खरीदने पहुंचा शख्स, वीडियो में दिखा जबरदस्त स्वैग

Updated:
विज्ञापन
poland moosa car

poland moosa car

Viral Video: ‘शौक बड़ी चीज है,’ ये कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी. शौक पूरा चक्कर करने की कोशिश में लोग कभी-कभी कुछ ऐसा कर बैठते हैं, जो सुर्खियों में आ जाता है. सोशल मीडिया में इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हेलीकॉप्टर से कार खरीदने पहुंचता है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया में आए दिन कुछ न कुछ अनोखा वीडियो वायरल होता है, जो लोगों को काफी पसंद आता है. कोई-कोर्ठ वीडियो तो ऐसा होता है, जिसे देख लोग हैरान हो जाते हैं. सोशल मीडिया में ऐसा ही एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में आप भी जानेंगे तो हैरान हुए बिना नहीं रह पाएंगे. अगर कोई शख्स हेलीकॉप्टर से कार खरीदने आए, तो आप इसपर कतई विश्वास नहीं करेंगे. लेकिन यह बात पूरी तरह से सही है. केरल का एक कारोबारी अपनी कार की डिलीवरी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंच गया. जब शख्स चापर से कार खरीदने पहुंचा तो लोग देखते रह गए. लोग सोच में पड़ गए कि आखिर उस कार की कीमत कितनी होगी, जिसकी डिलीवरी के लिए शख्स हेलीकॉप्टर से पहुंचा है. आपके मन भी कई तरह से सवाल उठ रहे होंगे, तो आइये हम आपको उस शख्स के बारे में यहां बताते हैं और कार की कीमत भी बताएंगे.

हेलीकॉप्टर से कार खरीदने वाला शख्स कौन है?

हेलीकॉप्टर से कार खरीदने वाले शख्स का नाम पोलैंड मूसा है. जो केरल का एक फेमस कारोबारी है. वो परफ्यूम कंपनी फ्रेंगरेंस वर्ल्ड नाम की कंपनी का मालिक है.

वो कौन कार थी जिसे डिलीवरी कराने हेलीकॉप्टर से पहुंचे पोलैंड मूसा

पोलैंड मूसा ने जिस कार की डिलीवरी के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे, उस कार का नाम बेंटले बेंटायगा सिग्नेचर एडिशन है. यह सुपर लग्जरी एसयूवी कार होती है. जिसकी कीमत 6 करोड़ रुपये से शुरू होती है, और अलग-अलग वैरिएंट्स के अनुसार कीमत में बढ़ती जाती है.

पोलैंड मूसा ने कार के बारे में खुद जानकारी दी

हेलीकॉप्टर से कार की डिलीवरी लेने पहुंचे कारोबारी ने खुद अपनी नयी कार के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया एख्स पर एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी. मूसा ने लिखा, “एक और कार बेड़े में शामिल हो गई है. हमारी बिल्कुल नई बेंटले बेंटायगा सिग्नेचर एडिशन आधिकारिक तौर पर हमारे गृहनगर एडायुर, वैलांचेरी में उतरी है. लग्जरी, पावर और प्रेजेंस के साथ यह कार जहां भी जाती है, अपनी छाप छोड़ती है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola