Viral Video: ऊपर जाएं या नीचे... सीढ़ियों में अचानक सामने आ गया शेर, हलक में अटकी लोगों की जान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Dec 2025 10:55 PM

विज्ञापन

Viral Video: सामने आ गया शेर, हलक में अटकी जान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शेर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक ऊंची सीढ़ी के बीचोबीच अचानक से एक शेर सामने आ गया. शेर को देखकर लोगों की सांस हलक में अटक गई. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि ऊपर जाएं या नीचे. वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

Viral Video: गुजरात के पालिताना पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. ऊंची सीढ़ियों पर अचानक से एक शेर आ गया. शेर को देखकर वहां मौजूद लोगों की जान हलक में अटक गई. कुछ लोग सीढ़ियों के ऊपर थे कुछ नीचे… और बीच में आ गया शेर. करें तो तो क्या करें… वहां मौजूद लोगों की तो शेर को देखकर मानो सांस अटक गई. डर के साए में ऊपर खड़े लोग ऊपर ही थम गए और नीचे खड़े लोगों की एक कदम आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई. इंसान तो इंसान शेर खुद असमंजस में पड़ गया कि ऊपर कदम बढ़ाए या नीचे जाएं. यह वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. कई यूजर्स ने वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट भी किया है.

कुछ साहसी लोगों ने बना लिया वीडियो

भीड़ में मौजूद कुछ साहसी लोगों ने सामने आने की हिम्मत दिखाई और शेर का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को अपलोड करने के कुछ ही घंटों में 1.43 लाख लोगों ने देख लिया. कई लोगों ने इस पर खूब कमेंट भी किया है. हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है .

दूसरी ओर जंगल की तरह निकल गया शेर

शेर कुछ देर सीढ़ियों पर घूमता रहा, एक बार तो उसने ऊपर की ओर चढ़ना शुरू कर दिया था. हालांकि कुछ दूर जाने के बाद वो जंगल की ओर चला गया. राहत की बात रही कि इस दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन दहशत का माहौल जरूर बन गया. वीडियो में कुछ लोगों की बातें भी रिकॉर्ड हो गई हैं, जो बयां कर रही है कि शेर को देखकर लोग अचानक से सकते में आ गए थे.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर शेर के अचानक आ जाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अकाउंट पर @nsfidai के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को अपलोड करने के कुछ ही घंटों में 1.43 लाख लोगों ने देख लिया. कई लोगों ने इस पर खूब कमेंट भी किया है. हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है .

कई लोगों ने किया कमेंट

वीडियो पर कई यूजर्स ने एक से बढ़कर एक कमेंट किया है. कई यूजर्स ने मजाकिया और चुटीले अंदाज में भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर किया है. एक यूजर ने कैप्शन के जवाब में लिखा- अब हम क्या करें, जो करेगा वो शेर ही करेगा. एक यूजर ने लिखा- गुजरात के शेर अहिंसक होते हैं. डरो मत. एक और यूजर ने लिखा कि यह जैन लायन है किसी पर हमला नहीं करेगा. कई और यूजर्स ने भी वीडियो पर अपना रिएक्शन जाहिर किया है.

Also Read: Viral Video: सांप और नेवले की भयंकर लड़ाई, रोंगटे खड़े कर देगा 17 सेकंड का वायरल वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola