Video: केरल में हेडगेवार के नाम पर भारी बवाल, पलक्कड़ नगर निगम में BJP, LDF और UDF पार्षद आपस में भिड़े

Kerala Palakkad Municipal Corporation
Kerala Palakkad Municipal Corporation: केरल के पलक्कड़ नगरपालिका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) संस्थापक के बी हेडगेवार के नाम पर BJP, LDF और UDF के पार्षद आपस में भिड़ गए. जमकर हाथापाई हुई. दरअसल बीजेपी शासित पलक्कड़ नगरपालिका द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक कौशल विकास केंद्र का नाम हेडगेवार के नाम पर रखने के निर्णय लिया गया. लेकिन इसको लेकर विवाद बढ़ गया. यूडीएफ और एलडीएफ पार्षदों ने इस कदम के खिलाफ जमकर नारे लगाने लगे.
Kerala Palakkad Municipal Corporation: केरल के पलक्कड़ नगरपालिका में झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बीजेपी, एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) और यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) के पार्षदों के बीच झड़प की घटनाएं नजर आ रही हैं. वीडियो में दिख रहा है कि हॉल में मौजूद पुलिसकर्मी दोनों समूहों को अलग करने और उन्हें बाहर ले जाने की कोशिश करते दिख रहे हैं.
#WATCH | Palakkad, Kerala: Ruckus in the Palakkad Municipal Corporation meeting after Congress and Left parties objected to naming a centre for the disabled after RSS leader KB Hedgewar
— ANI (@ANI) April 29, 2025
Amid the ruckus, the ruling BJP has passed the resolution. pic.twitter.com/IKE6SZ122I
एलडीएफ और यूडीएफ पार्षदों ने तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया
एलडीएफ और यूडीएफ पार्षद हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया. उनके तख्तियों पर अंग्रेजी में लिखा था, “हू इज दिस हेडगेवार”. पार्षदों ने मलयालम में लिखी तख्तियां भी ली हुई थीं जिसमें भाजपा से उसके इस कदम के लिए माफी मांगने की मांग की गई थी. बीजेपी पार्षद भी अपनी तख्तियां लेकर आए थे, जिसमें उन्होंने कहा कि वे पलक्कड़ में ‘जिन्ना स्ट्रीट’ नहीं चाहते हैं और चाहते हैं कि इसका नाम बदलकर ‘कलिक्कारा स्ट्रीट’ रखा जाए, जो कि इसका मूल नाम है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए और अपनी तख्तियां लहराईं. बाद में उनके बीच झड़प में बदल गई और पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें अलग किया. इसके बाद, दोनों पक्षों ने हॉल के बाहर अपना प्रदर्शन जारी रखा.
पलक्कड़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष ने क्या बताया?
पलक्कड़ नगर पालिका के उपाध्यक्ष और भाजपा नेता कृष्ण दास ने कहा, “पलक्कड़ नगर पालिका दिव्यांगों के लिए एक कौशल विकास केंद्र शुरू करना चाहती थी, उस समारोह को भी कांग्रेस और सीपीएम ने बाधित किया. आज, यहां परिषद की बैठक हुई और अध्यक्ष ने उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया था. लेकिन उन्होंने न केवल मामले पर चर्चा करने से इनकार कर दिया, बल्कि यूडीएफ और एलडीएफ ने पूरी कार्यवाही को बाधित कर दिया, उन्होंने हंगामा किया. उन्होंने अध्यक्ष के साथ हाथापाई करने की कोशिश की और उन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. पलक्कड़ नगर पालिका में पूरी तरह अराजकता थी और इसके लिए यूडीएफ और एलडीएफ जिम्मेदार हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










