Vice President Election Result: विपक्ष के उम्मीदवार को मिले 300 वोट, जानिये कौन हैं बी सुदर्शन रेड्डी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Sep 2025 8:32 PM

विज्ञापन

Vice President Election Result: विपक्ष के उम्मीदवार थे बी सुदर्शन रेड्डी

Vice President Election Result: मंगलवार को उप राष्ट्रपति चुनाव एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने जीत लिया है. विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. उन्हें विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस ने अपना उम्मीदवार बनाया था. बी सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे हैं. रेड्डी 16 साल से अधिक समय तक संवैधानिक अदालतों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

विज्ञापन

Vice President Election Result: उपराष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन विजयी घोषित किए गए है. राधाकृष्णन को 452 वोट मिले. वहीं विपक्ष के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए. राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने नतीजों की घोषणा की. बी सुदर्शन रेड्डी को विपक्षी दलों के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (‘इंडिया’) गठबंधन की ओर से उम्मीदवार बनाया गया था. रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रहे हैं. रेड्डी 16 साल से अधिक समय तक संवैधानिक अदालतों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को तेलंगाना के रांगारेड्डी जिले स्थित एक गांव मायलारम में हुआ था. उनका परिवार एक साधारण किसान परिवार था. शुरुआती शिक्षा गांव के ही विद्यालय में हुई, बाद में हायर स्टडी के लिए वो हैदराबाद आ गए. साल 1971 में उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की और आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में नामांकन कर वकालत की शुरुआत की. 2 मई 1995 को उन्हें आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया और बाद में पांच दिसंबर, 2005 को वह गुवाहाटी हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. 12 जनवरी 2007 को सुदर्शन सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बने और आठ जुलाई 2011 को वो सेवानिवृत्त हुए.

गोवा के पहले लोकायुक्त बने थे बी सुदर्शन

न्यायमूर्ति बी सुदर्शन रेड्डी मार्च 2013 में गोवा के पहले लोकायुक्त बने थे, लेकिन सात महीने के भीतर ही निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया. वह हैदराबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता एवं मध्यस्थता केंद्र के न्यासी बोर्ड के सदस्य भी हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने न्यायमूर्ति रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों का संयुक्त उम्मीदवार बनाया था.

कई अहम फैसलों के लिए जाने जाते हैं सुदर्शन रेड्डी

बी सुदर्शन रेड्डी अपने कई अहम फैसले के लिए जाने जाते हैं. नक्सलियों से लड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से गठित सलवा जुडूम को असंवैधानिक घोषित कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में रेड्डी ने विदेश में बैंक खातों में अवैध रूप से रखे गए बेहिसाब धन को वापस लाने के लिए सभी कदम उठाने के वास्ते एक विशेष जांच दल (SIT) के गठन का आदेश दिया था. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola