Very Heavy Rain Alert: 5,6,7,8,9 और 10 सितंबर को भयंकर बारिश की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Sep 2025 12:26 AM

विज्ञापन

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Very Heavy Rain: 07 सितंबर तक गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, साथ ही 06 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और 06 और 07 सितंबर, 2025 को सौराष्ट्र और कच्छ में भी भारी वर्षा की संभावना है. 06 से 07 सितंबर, 2025 तक पूर्वी राजस्थान में भी भारी वर्षा की संभावना है. 6 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है; 6 और 7 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में भी अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Very Heavy Rain: 6 सितंबर को कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 8 सितंबर को गुजरात में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. वहीं 7 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में भी अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम भारत में कुछ/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

06-08 तारीख के दौरान उत्तराखंड और राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश

06-08 तारीख के दौरान उत्तराखंड और राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. 10 तारीख को पंजाब; 08-10 तारीख के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़; 09 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश; 06 और 07 तारीख को पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा; 06-07 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

बिहार में 8-10 सितंबर, झारखंड में 6 से 10 सितंबर को भारी बारिश

06 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा; 06 और 07 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7-10 सितंबर के दौरान; बिहार में 8-10 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. झारखंड में 6 से 10 सितंबर के बीच गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में अधिकांश/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

6-7 सितंबर के दौरान असम और मेघालय भारी बारिश की संभावना

6-7 सितंबर के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. और अरुणाचल प्रदेश में 6-10 सितंबर के दौरान भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोतर भारत में अगले 7 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola