यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 10 अगस्त से दौड़ेंगी 3 नई वंदे भारत ट्रेन, जानें टाइम एंड रूट

Vande Bharat Train
Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को कर्नाटक दौरे पर जाने वाले हैं. जहां से वो एक साथ तीन वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसकी जानकारी दी.
Vande Bharat Train: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “नरेंद्र मोदी इस रविवार कर्नाटक दौरे के दौरान तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. नई वंदे भारत ट्रेन बैंगलोर – बेलगाम, नागपुर में अजनी – पुणे और अमृतसर – श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी. मेरे अनुरोध पर बैंगलोर – बेलगाम वंदे भारत ट्रेन को पहले ही मंजूरी दे दी गई थी.”
बैंगलोर – बेलगाम वंदे भारत का टाइम और रूट
यह ट्रेन बेलगाम से सुबह 5.20 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.50 बजे बैंगलोर पहुंचेगी. इसके अलावा, यह बैंगलोर से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी और रात 10.40 बजे बेलगाम पहुंचेगी. इससे बैंगलोर, तुमकुर, दावणगेरे, हावेरी, हुबली, धारवाड़ और बेलगाम के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी.
श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत मंगलवार को छोड़कर 6 दिन चलेगी
जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक उचित सिंघल ने कहा, ‘‘वंदे भारत ���्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले यात्रियों को आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन वंदे भारत ट्रेन नंबर 26406 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से अमृतसर तक चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 26405 अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलेगी.’’
टाइम एंड रूट
जम्मू मंडल द्वारा जारी एक प्रेस नोट के अनुसार, ट्रेन संख्या 26406 कटरा से सुबह छह बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर अमृतसर पहुंचेगी. यह ट्रेन जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी, व्यास आदि स्टेशनों पर रुकेगी. वही ट्रेन (संख्या 26405) अमृतसर से शाम चार बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और रात 10 बजे कटरा पहुंचेगी. सिंघल ने कहा, यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी. आधुनिक सुविधाओं के कारण यह दूरी तय करने में कम समय लेगी.’’
ये भी पढ़ें: Doval Meet Putin: मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन से मिले NSA अजीत डोभाल, कई मुद्दों पर की चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










