उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, आईएमडी अलर्ट जारी

Updated at : 15 Mar 2026 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना, फोटो एआई

Uttar Pradesh Weather: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. रविवार को राज्य में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन

Uttar Pradesh Weather: लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण रुक-रुक कर हल्की बारिश पड़ रही हैं. मौसम विभाग ने बताया कि 16 मार्च तक इस तरह का मौसम रहने का अनुमान है, इसके बाद 17 और 18 मार्च को मौसम के शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है.

19 मार्च से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. जिसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से शुरू होकर 21 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश पड़ सकती है.

इन जिलों में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार ने गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है.

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आईएमडी के अनुसार कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ गरज के साथ छीटें पड़ने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola