मौसम : बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, इन राज्यों में भी होगी अगले 2 दिन भारी बारिश

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (Photo: PTI)

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 18 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया बारिश का अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 20 से 22 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 19 से 23 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 18 से 23 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान कई जगहों पर लगातार बारिश होने के आसार हैं.

विज्ञापन

विभाग के अनुसार 18 से 20 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश और 19 से 23 जुलाई तक विदर्भ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 21 से 23 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 18 से 23 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में अच्छी और भारी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में अगले सप्ताह फिर जोर पकड़ सकता है मानसून

राजस्थान में इस सप्ताह मानसून कुछ कमजोर रहा, लेकिन अगले हफ्ते से बारिश फिर रफ्तार पकड़ सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश कम रहेगी. इसके बाद 21 जुलाई से कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है. वहीं 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी अच्छी बारिश हो सकती है. जुलाई के आखिरी सप्ताह में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को रांची सहित 10 जिलों लातेहार, चतरा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, लोहरदगा में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 20 जुलाई तक बादल छाये रहने, गर्जन, वज्रपात व तेज गति से हवा चलने की संभावना व्यक्त की है.

बिहार में येलो अलर्ट जारी

बिहार में 18 जुलाई को मौसम का मिजाज बदला रहेगा. राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना, भोजपुर, नालंदा और आसपास के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

यूपी में होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी और तराई के कई जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी, मध्य और बुंदेलखंड के जिलों में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है.


यूपी का मौसम
यूपी का मौसम

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी कुछ इलाकों में हो सकती है. इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 19 जुलाई को भी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक भी हो सकती है.



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola