50% टैरिफ लागू होने से पहले US का नोटिफिकेशन जारी, 27 अगस्त से प्रभावी होगा नया शुल्क

Updated:
विज्ञापन
Tariff War

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

US Issue Notification: अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारत से आयात की गई वस्तुओं पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने के लिए औपचारिक अधिसूचना जारी की है. ट्रंप प्रशासन द्वारा इसे पहले 1 अगस्त 2025 को भारत पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया गया था, यह नया टैरिफ इसके अतिरिक्त होगा. नया टैरिफ 27 अगस्त 2025 की सुबह 12:01 बजे (ईएसटी) से प्रभावी होगा.

विज्ञापन

US Issue Notification: अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने के लिए औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह नया टैरिफ 27 अगस्त 2025 की सुबह 12:01 बजे (ईएसटी) से प्रभावी हो जाएगा. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह कदम भारत के रूस से लगातार तेल खरीदने के जवाब में उठाया गया है. 

https://twitter.com/PTI_News/status/1960155405851771044

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि भारत लगातार रूस से तेल की खरीदारी करके अपरोक्ष रूप से यूक्रेन युद्ध के लिए मास्को की मदद कर रहा है. इसी के जवाब में यह कदम उठाया गया है. यह नया शुल्क 1 अगस्त 2025 से लागू 25% रेसिप्रोकल टैरिफ के अतिरिक्त होगा. जिस कारण से भारत से अमेरिका आयात होने वाली कई चीजों पर कुल आयातिक शुल्क 50 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा.

इन क्षेत्रों को टैरिफ से छूट

अमेरिका ने कुछ क्षेत्रों को इस टैरिफ से बाहर रखा है. इनमें फार्मास्यूटिकल्स (दवाइयां), सेमीकंडक्टर्स और ऊर्जा संसाधन शामिल हैं. अमेरिका को भारत से होने वाला निर्यात करीब 87 बिलियन डॉलर का है, जो देश की जीडीपी का लगभग 2.5% है. माना जा रहा है कि इस बढ़े टैरिफ का सबसे ज्यादा असर कपड़ा उद्योग, रत्न-आभूषण, चमड़ा, समुद्री उत्पाद, रसायन और ऑटो पार्ट्स जैसे क्षेत्रों पर पड़ेगा.

भारत की प्रतिक्रिया

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के इस फैसले को अन्यायपूर्ण बताया है. मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि भारत केवल अपनी ऊर्जा जरूरतों और राष्ट्रीय हितों को देखते हुए रूस से तेल खरीदारी करता है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले खुद अमेरिका ने ही वैश्विक ऊर्जा बाजार की स्थिरता के लिए भारत को इस तरह का आयात करने के लिए प्रोत्साहित किया था. आगे उन्होंने कहा कि भारत कूटनीतिक बातचीत के जरिए हल तलाशने और भारतीय निर्यातकों को कुछ प्रोत्साहन देने जैसे विकल्पों पर विचार कर रहा है.

यह भी पढ़े: Mig-21: 30 दिनों बाद इतिहास बन जाएगा वायुसेना का अपराजित योद्धा, विदाई से पहले वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola